फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी:15 जून के बाद बिजली चोरी की तो होगी जेल

Sun, 28 May 2017 02:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
श्रीकांत श्‍ार्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 15 जून के बाद प्रदेश में अगर बिजली चोरी की तो जेल होगी। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए 15 जून के बाद प्रदेश व्यापी अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक जिले में इसके लिए अलग से पुलिस थाना भी स्थापित किया जाएगा। श्रीकांत शर्मा ने रव‌िवार को बरसाना, गोवर्धन और राधाकुंड का निरीक्षण किया और मथुरा में जनसुनवाई की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘वन टाइम सेटलमेंट’ (ओटीएस) योजना के तहत सरकार सभी उपभोक्ताओं को रेगुलर होने का मौका दे रही हैं।सभी तरह के उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने बकाया बिलों का भुगतान जमा कर सकते हैं। 15 जून तक चलने वाली इस योजना के बाद उपभोक्ताओं को रेगुलर होने का मौका नहीं दिया जाएगा। इसके बाद बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलेगा। किसी को रियायत नहीं दी जाएगी। एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री बोले कि आगरा की तरह से प्रदेश के किसी अन्य जिलों की बिजली वितरण व्यवस्था का निजीकरण नहीं किया जाएगा। बता दें कि आगरा की बिजली व्यवस्था टोरंट पावर के पास है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें