फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुधरेगी बिजली व्यवस्था, 292 नए ट्रांसफाॅर्मर लगेंगे

Thu, 01 Jan 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शहर और देहात की जर्जर होती बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) ने सुधारात्मक प्लान तैयार किया है। 509 स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि और 292 नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। इस पर करीब 17 करोड़ 26 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने बताया कि शहर के कई बिजलीघरों और वितरण क्षेत्रों में मौजूदा ट्रांसफाॅर्मर क्षमता से अधिक भार उठा रहे हैं। गर्मी और पीक आवर्स के दौरान बार-बार ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और फाॅल्ट की शिकायतें इसी वजह से सामने आती रही हैं। इसे देखते हुए ट्रांसफाॅर्मर क्षमता वृद्धि और नए ट्रांसफाॅर्मर की स्थापना की जा रही है।



उन्होंने बताया कि यह कार्य विद्युत सुरक्षा मानकों और तकनीकी नियमों के तहत किया जाएगा। ट्रांसफाॅर्मर की स्थापना के साथ-साथ लाइन सुधार, फीडर संतुलन और अर्थिंग व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा। इससे न केवल बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता बेहतर होगी, बल्कि फाॅल्ट और तकनीकी नुकसान में भी कमी आएगी। इस योजना से उपभोक्ताओं को गर्मी में भी राहत मिलेगी। लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या कम होगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं को भी बेहतर बिजली आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें