फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज से दो दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Wed, 03 Apr 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के ग्राम भिटोना स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पावर परिवर्तक की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते विद्युत उपकेंद्र से विद्युत की आपूर्ति नहीं हो सकेगी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उपकेंद्र भिटौना पर 5 एमवीए की क्षमता वाले पावर प्रवर्तक को 10 एमवीए की क्षमता में परिवर्तित करने का कार्य किया जाएगा। जिसके कारण बृहस्पतिवार की सुबह 9:00 बजे से शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे शहरी क्षेत्र के आवास विकास और मंडी समिति फीडर प्रभावित होंगे, लेकिन उक्त अवधि में दैनिक कार्यों के लिए अल्प अवधि समय-समय पर वैकल्पिक व्यवस्था से विद्युत आपूर्ति करने का प्रयास किया जाएगा। जिससे घरेलू कार्य प्रभावित न हो। ग्रामीण क्षेत्र में भी बृहस्पतिवार को सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक विद्युत बाधित रहेगी। जिसके कारण ढोलना नमैनी ग्रामीण, ढोलना नमैनी पीटीडब्लू, नवाबगंज ग्रामीण, नवाबगंज पीटीडब्लू, वन एनईएस ग्रामीण, वन एनईएस पीटीडब्लू फीडर की आपूर्ति बाधित होगी। अधिशासी अभियंता शहरी सत्येंद्र गंगवार ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें