सैंया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया पर आने वाले मरीज बंदरों के उत्पात से परेशान हैं। स्वास्थ्य केंद्र के आसपास कई बंदरों के झुंड आने वाले मरीजों को घेर लेते हैं। इस कारण मरीज सीएचसी पर आने से कतराने लगे हैं। ग्रामीण श्रीनिवास, शिवराम, गणेशी लाल और तुलसीराम आदि ने जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। संवाद