फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका की लापरवाही से ठप हो रही विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका की लापरवाही विद्युत निगम के लिए परेशानी का कारण बन रही है। आए दिन कूड़ा जलने से बिजली की केबलें और उपकरण जलकर खराब हो रहे हैं। सोमवार को विद्युत निगम ने कूड़ा जलने के दो वीडियो जारी कर नगर पालिका को इसमें सुधार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शहर में विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर और डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स लगाए गए हैं। सफाईकर्मी इन ट्रांसफार्मर के पास ही कूड़ा जमा कर देते हैं। विद्युत निगम के अनुसार कूड़े के ढेर में वे आग लगा देते हैं, ताकि उन्हें कूड़ा वहां से उठाना न पड़ा। आग जैसे ही कूड़े में फैलती है तो उपकरण और केबले भी जलने से क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। पिछले सप्ताह तांगा स्टैंड पर लगा ट्रांसफार्मर इसी लापरवाही के चलते जल गया था। विद्युत निगम द्वारा जारी वीडियो में हरिदर्शन नगर और गोपीनाथ बस अड्डे पर ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा जलने से केबिलें और बॉक्स जलते हुए नजर आ रहे हैं।
पहले ही हिदायत दी जा चुकी है कि विद्युत केबल या उपकरणों के आसपास कूड़ा न जलाएं। इसके बाद भी नगर पालिका के सफाई कर्मचारी लापरवाही से उपकरणों को क्षति पहुंचा रहे हैं। पालिका के अधिकारियों को पत्र लिखकर इसे रोकने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मागेंद्र कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें