फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार की आबादी को 50 घंटे बाद मिली आफत से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विद्युत उपकेंद्र में शनिवार को आग लग जाने के बाद बाधित हुई विद्युत आपूर्ति सोमवार दोपहर को सुचारू की जा सकी। लगभग 50 घंटे तक 50 हजार की आबादी विद्युत संकट से जूझती रही।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र अमांपुर में शॉर्ट सर्किट से शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे आग लग गई। उसके बाद तो एक ग्रामीण फीडर एवं कस्बा फीडर की मशीनें जल गईं। इस कारण क्षेत्र में करीब 50 घंटे आपूर्ति बाधित रही। इस कारण लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। इधर सोमवार दोपहर तक बिजली निगम ने नई मशीनें लगाकर संसाधन दुरुस्त कर दिए हैं और केबिल भी बदल दी हैं। दोपहर लगभग 12 बजे ट्रायल किया गया। 15 मिनट के इस ट्रायल में विद्युत निगम की टीम को सफलता मिल गई।
वर्जन:
जो मशीनें जलकर खराब हो गई थीं, वे बदलवा दी गई हैं। केबिल भी बदल गई है। संसाधन दुरुस्त करने के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। - पीएम प्रभाकर, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें