मैनपुरी। मंगलवार की सुबह बिजली के तार बदले जाने से आश्रम रोड, चांदेश्वर आश्रम रोड, राजा का बाग इलाकों में तीन घंटे तक बिजली बंद रही। सुबह आठ बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहने से लोग परेशान हुए। महमूदनगर, दरीबा, ककरैया इलाके में भी दो घंटे तक बिजली बंद रही।
मंगलवार की दोपहर देवी रोड, ताल दरवाजा, नगरिया, लाल मठिया क्षेत्र में एक घंटे तक बिजली बंद रही। महमूदनगर इलाके में ट्रांसफॉर्मर में आई कमी से बिजली बंद हो गई। काफी देर तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने सब स्टेशन पर सूचना दी।
बिजली बंद होने की सूचना मिलते ही जेई मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर फाल्ट सही कराया। बिजली बंद होने से दरीबा, महमूदनगर, ककरैया, छपट्टी इलाके में लोग परेशान हुए। मंगलवार की शाम को दीवानी रोड, जेल रोड, नगला पजाबा, हिंदपुरम कॉलोनी में लाइन में हुए फल्ट के चलते एक घंटे तक बिजली बंद रही।
सोमवार की रात लाइन में हुए फाल्ट से अवधनगर, खरगजीतनगर, ऋषि आश्रम, वंशीगोहरा, करहल रोड, नगला रते, आगरा रोड, रामलीला मैदान इलाके में भी लगभग दो घंटे तक बिजली बंद रही।
कटिया केबल जब्त की गईं
घिरोर। कल्होर के गांव नगला केहरी में अधिशासी अभियंता के निर्देशन में अवर अभियंता पंकज कनौजिया के साथ पहुंची टीम ने बकाया कनेक्शन धारकों के खिलाफ अभियान चलाया। पचास हजार से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं का मीटर उखाड़ लिया। एक उपभोक्ता से कहासुनी हुई। टीम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बल के साथ टीम ने गांव से 50 हजार से ऊपर वाले बकाया कनेक्शन धारकों के लगभग 50 से अधिक कटिया केबल जब्त कर ली। ग्रामीणों को हिदायत दी कि अगर दोबारा कटिया जोड़ी जाती है तो रिपोर्ट दर्ज होगी। संवाद