फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महमूदनगर इलाके में तीन घंटे बिजली रही बंद

Fri, 23 Aug 2024 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कचहरी रोड पर खराब ट्रांसफार्मर को क्रेन से रखवाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश से कई इलाकों में एक घंटे तक बिजली बंद रही। महमूदनगर, दरीबा, ककरैया इलाके में तीन घंटे तक अंधेरा रहा। ट्रांसफॉर्मर में आई कमी से इन इलाकों में रहने वाले लोग तीन घंटे तक परेशान रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात हुई जोरदार बारिश से बिजली व्यवस्था बाधित हुई। आश्रम रोड, देवी रोड, ताल दरवाजा, नगरिया, लाल मठिया क्षेत्र में एक घंटे तक बिजली बंद रही। बारिश में ही महमूदनगर इलाके का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया। इसके बाद रात नौ बजे बिजली बंद हो गई। काफी देर तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने सब स्टेशन पर सूचना दी।

तीन इलाकों की बिजली बंद होने की सूचना मिलते ही जेई मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर फॉल्ट सही कराया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद बिजली चालू हो सकी। बिजली बंद होने से महमूदनगर, दरीबा, ककरैया इलाके में तीन घंटे तक अंधेरा रहा। रात लगभग एक बजे बिजली चालू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार की सुबह कचहरी रोड पर रखा ट्रांसफॉर्मर फुंकने के बाद मौके पर पहुंचे जेई ने ट्रांसफॉर्मर बदलवाकर बिजली चालू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें