फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुरानी मैनपुरी में छह घंटे बंद रही बिजली

Fri, 24 May 2024 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पुरानी मैनपुरी के मोहल्ला मिश्राना, चौथियाना, पुरोहिताना इलाके में बृहस्पतिवार को छह घंटे तक बिजली बंद रही। गर्मी में बिजली बंद होने से लोग पूरे दिन परेशान हुए। मोहल्ला मिश्राना के ट्रांसफार्मर की केबल बदले जाने से लोगों को बिजली बंद होने पर पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा।बिजली विभाग ने फाल्ट होने से लोगों को होने वाली परेशानी कम करने के लिए केबल बदलने का काम शुरू कराया है। बृहस्पतिवार को मोहल्ला मिश्राना के ट्रांसफार्मर की केबल बदली गईं। केबल बदलने के लिए सुबह 10 बजे ही पूरे इलाके की बिजली बंद कर दी गई। बिजली बंद होने से मोहल्ला मिश्राना, चौथियाना, पुरोहिताना में रहने वाले लोग परेशान हुए। दोपहर में पारा बढ़ने से मौसम गर्म हुआ। लोगों ने पता किया तब पता चला कि केबल बदले जाने के कारण शाम चार बजे तक बिजली बंद रहने से दोपहर में लोग गर्मी से परेशान रहे। जेई सिविल लाइन शिवम मधेशिया ने बताया कि केबल बदलकर शाम चार बजे बिजली चालू करा दी गई है। सुबह 10 बजे बिजली बंद हुई थी। लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए केबल बदली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें