06एमएनपी-07-मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग पर ट्रांसमिशन लाइन का तार टूटने के बाद हाईटेंशन लाइन पर झूलता ह?
- फोटो : MAINPURI
बिल नहीं किया जमा तो 1642 मकानों की कटेगी बिजली
बिजली विभाग की ओर से जारी किया गया है अंतिम नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। तीन हजार से अधिक के 1642 बकाएदारों के घरों की बिजली बिल जमा नहीं होने पर काट दी जाएगी। बिजली विभाग ने बिल जमा करने के लिए बकाएदारों को अंतिम नोटिस भेजा है। दस अगस्त तक बिल जमा नहीं होने पर बकाएदारों को आरसी काटने की चेतावनी दी गई है।
बिजली का उपयोग करने के बाद भी कई उपभोक्ता समय से बिजली बिल जमा नहीं करते हैं। बिजली विभाग ने तीन हजार से अधिक के बकाएदार चिह्नित किए हैं। 1642 ऐसे लोग चिह्नित किए गए हैं। जिन पर बिजली विभाग का तीन हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया चल रहा है। बिजली विभाग द्वारा पूर्व में दिए गए नोटिस के बाद भी इन बकाएदारों ने अभी तक बकाया बिजली बिल जमा नहीं किया है। बिजली विभाग ने 1642 उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस जारी किया है। बकाएदारों से दस अगस्त तक बकाया बिजली बिल जमा करने को कहा गया है। अगर तय तिथि तक बिल जमा नहीं करने वालों की बिजली काटने के साथ ही आरसी काटकर बिजली बिल वसूल करने की चेतावनी दी गई है।
बकाएदारों से बिजली बिल जमा कराने के लिए विभाग अभियान चला रहा है। बिजली का उपयोग करने केे बाद हर महीने बिजली बिल जमा किया जाना चाहिए। बकाया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ आरसी काटकर वसूली कराई जाएगी। साथ ही बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज होगी।
रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता