09एमएनपी-32-किशनी तहसील में एसडीएम से वार्ता करते भाजयुमो कार्यकर्ता और किसान
- फोटो : MAINPURI
किशनी (मैनपुरी)। पावर ट्रांसमिशन की ओर से निकाली गई एचटी लाइन से किसान परेशान हैं। बृहस्पतिवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने एसडीएम से शिकायत करके किसानों की समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौतम चौहान, शिवानू चौहान, विकल चौहान, शंभू चौहान के साथ किसान एसडीएम रामसकल मौर्य से मिले। एसडीएम को बताया कि घाटमपुर हापुड़ विद्युत ताप परियोजना की एचटी लाइन बस्ती के बीच से होकर निकाली गई है। परियोजना की शुरुआत तो पिछली साल ही शुरू हो गई थी, जबकि लोगों के प्लॉट बीस वर्ष पूर्व से ही रजिस्टर्ड हैं। कुछ लोगों ने नींव भी भर ली है। परियोजना अधिकारियों ने न तो किसी किसान से इसकी अनुमति ली न ही पूछताछ की। बड़े पोल की जगह को बदल दिया गया है। इटावा विधायक सरिता भदौरिया ने डीएम तथा अधिशाषी अभियंता विद्युत पारेषण खंड मैनपुरी को पत्र लिखकर विद्युत लाइन को तत्काल रुकवाने की बात कही है। एसडीएम का कहना है जल्दी ही संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार मनोज कुमार राय, नायब तहसीलदार अनुभव चंद्रा, इंस्पेक्टर अजीत सिंह, रमाशंकर तिवारी, रजत राजपूत, अमित सिंह, कृष्णा चौहान, पवन भदौरिया मौजूद रहे।