फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बिजली की आंख मिचौली से बढ़ा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी बढ़ते ही शहर में बिजली कटौती लोगों को परेशान कर रही है। लगातार एक घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली कटौती से शहर में लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती की जा रही है। बिजली न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोमप्रकश गुप्ता, अशोक कुमार मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, अब्दुल रसीद, सुशील जैन, अनिल शर्मा, मनीष जैन ने नियमानुसार बिजली आपूर्ति करने की मांग की है।
पांच सब स्टेशनों से होती है आपूर्ति
शहर के इलाकों में पांच सब स्टेशनों से बिजली की आपूर्ति की जाती है। सब स्टेशन पावर हाउस, शमशान घाट, सिविल लाइन, करहल रोड, ज्योंती रोड से शहर में होने वाली बिजली आपूर्ति लंबे समय से रोस्टर के हिसाब से नहीं हो पा रही है। जिससे लोगों में असंतोष व्याप्त है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में रात भर रही आवाजाही
शहर के मोहल्ला मिश्राना, चौथियाना, पुरोहिताना, बंशीगोहरा, छपट्टी, करहल रोड, दरीबा, नगरिया, आश्रम रोड इलाकों में बृहस्पतिवार की रात बिजली की लगातार आवाजाही लगी रही। लगातार एक घंटे की बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। रात भर बिजली की चली आंख मिचौली से इन इलाकों के लोग रात भर नहीं सो सके।
गर्मी बढ़ते ही लोड बढ़ जाता है। लोड बढ़ने से ट्रिपिंग की समस्या होती है। तार टूटने, फाल्ट होने से बिजली कीर आपूर्ति बाधित हो जाती है। नाइट ड्यूटी वाले कर्मचारियों से रात में ही फाल्ट सही कराकर संबंधित क्षेत्र में आपूर्ति चालू कराने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन

रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें