फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल में आग लगने से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। मोहल्ला सराय मेें ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर की केबल में रात नौ बजे आग लगने से बड़े तीन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। रात भर लोग गर्मी में परेशान रहे। सुबह मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने केबल बदलने का काम शुरू किया। सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति चालू करा दी गई।
विज्ञापन

मोहल्ला सराय में बिजली आपूर्ति केे लिए एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इसी ट्रांसफार्मर से मोहल्ला सराय, खेड़ा महान, पुराना थाना रोड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार की रात नौ ओवर लोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर की केबल में आग लग गई। इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सुबह के समय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और केबल बदलने का काम शुरू किया।
पानी की हुई किल्लत
रात भर बिजली गुल होने से सुबह के समय पीने के पानी के लिए लोग परेशान हुए। रात भर बिजली नहीं होंने से पानी की टंकी नहीं भरी जा सकी। लोगों को पीने के पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर की केबल जलने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। अंधेरा होने के कारण रात में केबल नहीं बदली जा सकी। सुबह केबल बदलवाकर बिजली आपूर्ति चालू करा दी गई है।
विज्ञापन

रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें