फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरमी शुरू होते ही बढ़ी बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी शुरू होते ही बिजली कटौती बढ़ने लगी है। शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। लोगों को रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

बिजली कटौती बढ़ने से लोग परेशान होने लगे हैं। बिजली कटौती का कोई समय तय नहीं है। शहर से लेकर देहात तक अघोषित और अनियमित तरीके से बिजली कटौती की जा रही है। देहात में गेहूं की कटाई का काम शुरू हो चुका है। अघोषित और अनियमित कटौती के कारण देहात में किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे गेहूं की थ्रेसिंग का काम भी प्रभावित हो रहा है। किसान रामपाल, देशराज, बलवीर सिंह, दुलारे लाल का कहना है गेहूं की कटाई के दौरान बिजली की पर्याप्त आपूर्ति मिलनी चाहिए। बिजली कटौती से थ्रेसिंग करने का काम भी प्रभावित हो रहा है। शहर में सुबह छह बजे से आठ बजे तक और शाम को सात बजे से रात नौ बजे तक बिजली कटौती हो रही है। उपभोक्ता अनिल कुमार शर्मा, अरुण कुमार गुप्ता, सुशील कुमार जैन का कहना है गर्मी शुरू होते ही होने वाली बिजली कटौती अब रुलाने लगी है। अगर कटौती की जाती है। तो उसकी सूचना दी जानी चाहिए।
जिले भर में रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति की जा रही है। लोकल फाल्ट होने की वजह से आपूर्ति बाधित होती है। फाल्ट सही कराने के बाद आपूर्ति चालू करा दी जाती है। अगर किसी क्षेत्र में देर तक आपूर्ति बाधित रहती है तो उसकी जानकारी अधिकारियों को दी जा सकती है जिससे समस्या का समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें