फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने का बिजली बिल 1.13 अरब रुपये भेजा, डेयरी मालिक के उड़े होश

Sat, 02 May 2020 08:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बिजली बिल की प्रति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के बरहन क्षेत्र में चौंकाने वाला सामने आया है। यहां एक डेयरी मालिक को बिजली विभाग ने मार्च 2020 का बिल एक अरब 13 करोड़ रुपये भेजा है। बिजली का बिल देखकर डेयरी मालिक और उनके परिजनों के होश उड़ गए। विद्युत विभाग के एसडीओ ने जल्द इसे ठीक कराने की बात कही है। 

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव जमालनगर में अशोक यादव का डेयरी फार्म है। उन्होंने बताया कि फार्म में 75 केवीए का बिजली कनेक्शन है। जिसका मार्च 2020 का विद्युत विभाग ने एक अरब 13 करोड़ 18 लाख 686 रुपये बिल भेजा है। 

Trending Videos
विज्ञापन

डेयरी मालिक ने लगाया यह आरोप

डेयरी मालिक अशोक यादव का आरोप है कि बार-बार गलत बिल भेजकर उन्हें परेशान किया जाता है। इतना ही नहीं, डेयरी फार्म देहात में होने के बावजूद शहरी टैरिफ के अनुसार बिल की वसूली की जा रही है। प्रार्थना पत्र देने के बाद भी गलत बिलिंग ठीक नहीं की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि पिछली बार तो उन्हें हाईकोर्ट जाना पड़ा था। तब बिल में संशोधन किया गया था। मामले में एसडीओ एत्मादपुर जसवंत सिंह ने बताया कि बिल ऑनलाइन बनते हैं। कंप्यूटर की गड़बड़ी से ऐसा हुआ है। जल्द इसे ठीक करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें