फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से पब्लिक बेहाल, कारोबार ठप

Fri, 07 Aug 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में बिजली संकट से पब्लिक बेहाल है और कारोबार ठप हो चुका है। फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं। अघोषित कटौती से इनवर्टर शो पीस बन गए हैं। हजारों जनरेटरों का काला धुआं लोगों के फेंफड़ों में पहुंचने के साथ ताजमहल को काला कर रहा है। ताज ट्रेपेजियम जोन में बिजली की बेहिसाब कटौती लोगों के आक्रोश को बढ़ा रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को शहर में लखनऊ से कटौती तो नहीं हुई, लेकिन दर्जनों सब स्टेशनों को फाल्ट के नाम पर बंद रखा गया। दो-दो घंटे की कटौती ओवरलोडिंग के नाम पर तो दिन में 4 से 5 घंटों की कटौती फाल्ट के नाम पर की गई। शाम को चार से लेकर आठ बजे तक 11 केवी कैलाशपुरी, लायर्स कालोनी, जगनेर रोड, एयरपोर्ट, आगरा फोर्ट, सुभाष पार्क और खेरिया मोड़ फीडर की आपूर्ति बंद रही। खंदारी चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक आपूर्ति ठप रही।

धड़धड़ाते हुए जनरेटर देख लें कमिश्नर साहब
ताजमहल को पीला पड़ने से बचाने के नाम पर टीटीजेड अथारिटी जिस तरह के कदम उठा रही है, बिजली की कटौती से वह सभी कदम बेकार साबित हो रहे हैं। शहर में 48 हजार से ज्यादा जनरेटर हैं जो 8 से 10 घंटों की कटौती पर धड़धड़ा रहे हैं। जनरेटरों से निकला काला धुआं ताजमहल तक पहुंचकर उसे नुकसान पहुंचा रहा है। अमेरिकी विवि के शोध में ताज के गुंबद पर ब्लैक पार्टिकल पाए गए थे। प्रशासनिक अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने के नाम पर वाहनों को बंद कराने, पेठा कारोबार शिफ्ट करने, लोडिंग ऑटो बंद करने के कदम उठा रहे हैं, लेकिन बिजली कटौती बंद कराने का प्रयास नहीं कर रहे।
विज्ञापन


कटौती से आर्डिनेंस फैक्ट्री तक परेशान
मानसून की दस्तक के बाद ताज ट्रेपेजियम जोन में बिजली संकट इस कदर गहराया है कि कारोबार ठप होने के कगार पर है। फीरोजाबाद की हजरतपुर आर्डिनेंस फैक्ट्री दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक से बिजली कटौती बंद करने की मांग कई बार कर चुकी है, लेकिन आर्डिनेंस फैक्ट्री की आपूर्ति का ढर्रा नहीं बदल पाया। हजरतपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्री सेना के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां बिजली गुल होने से जवानों के लिए ड्रेस, ट्राउजर्स, टेंट, जैकिट, गेटर्स ग्लेशियर, वाटरप्रूफ कैप, मल्टीपल एलीमेंट नेट एसेंबली (मीना) और कार्गो एरियल डिलीवरी पैराशूट सप्लाई ड्रापिंग जैसी चीजों का उत्पादन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें