फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल न देने पर कटा वृद्घाश्रम का विद्युत कनेक्शन, अब की जा रही चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के जेल रोड पर संचालित वृद्धाश्रम पर ढाई लाख रुपये से अधिक का बिल बकाया है। इस पर सात माह पहले विद्युत निगम ने कनेक्शन भी काट दिया। इसके बाद अब वहां चोरी से बिजली का उपयोग किया जा रहा है। विद्युत निगम वृद्धों की समस्याओं को देखते हुए कार्रवाई नहीं कर रहा है। मामले की शिकायत विद्युत निगम ने समाज कल्याण विभाग में की है।
विज्ञापन

बेघर वृद्धों को आशियाना देने के लिए जेल रोड पर वृद्धाश्रम का संचालन एक गैर राजकीय संस्था की ओर से किया जा रहा है। हालांकि इस पर होने वाले खर्च का भुगतान समाज कल्याण विभाग करता है। संचालक ने लंब समय से आश्रम का बिल नहीं दिया। इसके चलते दिसंबर 2020 में 2.64 लाख रुपये के बकाए पर विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। इसके बाद कनेक्शन खत्म कर मीटर भी जब्त कर लिया गया।
इसके बाद भी बिल जमा तो नहीं हुआ, लेकिन कटिया डालकर बिजली चोरी शुरू हो गई, जो वर्तमान में भी जारी है। विद्युत निगम लगातार बिल जमा करने और बिजली चोरी न करने के लिए अपील कर रहा है, लेकिन वृद्धाश्रम संचालक कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। विद्युत निगम की टीम वहां रहने वाले वृद्धों की समस्या को ध्यान रखते हुए कार्रवाई नहीं कर रहा है। लेकिन मामले में विद्युत निगम ने समाज कल्याण विभाग को शिकायत की है। समाज कल्याण विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द ही भुगतान कराने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन

समाज कल्याण निदेशालय से हो रहा है भुगतान
वृद्धाश्रम को किराया, खाना खर्च, बिल समेत अन्य सभी सुविधाओं के लिए भुगतान किया जाता है। निदेशालय की ओर से विद्युत बिल का भी लगतार भुगतान किया जा रहा है। इससे साफ है कि वृद्धाश्रम संचालक जानबूझकर बिल जमा नहीं कर रहे हैं।
- वृद्धाश्रम पर 2.64 लाख रुपये का बिल बकाया होने पर दिसंबर 2020 में कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बाद से ही लगातार बिजली चोरी की जा रही है। मामले में समाज कल्याण विभाग को अवगत कराया गया है। वृद्धों के प्रति सहानुभूमि के चलते निगम कार्रवाई नहीं कर रहा है। अगर सुनवाई नहीं हुई तो एफआईआर दर्ज कर आरसी जारी की जाएगी। मागेंद्र कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें