फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: घर से लापता बिजली मिस्त्री की माैत...मैदान में इस हाल में मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 09 Jul 2025 12:02 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पत्नी ने बताया कि किसी का फोन पर आने पर पति घर से चले गए थे। इसके बाद घर नहीं लाैटे। बिजली मिस्त्री की माैत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खेरागढ़ कस्बा में बिजली के उपकरण मरम्मत करने की दुकान संचालित करने वाले मिस्त्री का शव मंगलवार की शाम मंडी मैदान में संदिग्ध हालात में मिला। वह घर से सोमवार की शाम घर से निकले थे, तभी से लापता थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि मंगलवार की शाम को मंडी परिसर में कुछ लोगों को दीवार के समीप एक व्यक्ति का शव दिखा। शव खटीक पाड़ा निवासी महेंद्र कुशवाहा (48) का था। उनकी कस्बे के खेरागढ़-कागारौल मार्ग पर बिजली उपकरण ठीक करने की दुकान है। मृतक की पत्नी सुनीता ने बताया कि सोमवार की शाम को पति घर पहुंचे थे, लेकिन किसी व्यक्ति से फोन पर बात हुई और घर से निकल गए। 

काफी देर तक इंतजार के बाद भी पति रात को घर नही पहुंचे थे। मंगलवार दोपहर को मृतक की पत्नी दुकान पर पहुंची, दुकान खुली थी लेकिन पति दुकान पर नहीं थे। पत्नी दुकान बंद कर मजदूरी करने चली गई। एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्ते की मदद से मामले की जांच की जा रही है। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। परिजन से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


http://



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें