फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विद्युत केबल में लगी आग

Fri, 17 May 2024 01:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गर्मी बढ़ने के साथ ही विद्युत फॉल्ट बढ़ते जा रहे हैं। इससे आपूर्ति प्रभावित हो रही है और लोग गर्मी में परेशान हो रहे हैं। बुधवार की रात को गली अमीनुद्दीन में केबल अचानक आग लग गई। इससे (इंसुलेटर) प्लास्टिक जलकर जमीन पर टपकने लगा। निगम ने सूचना पर बिजली आपूर्ति काट दी। इसके बाद विद्युत कर्मियों की टीम रात में ही मौके पर पहुंची और केबिल को सही कराया गया। इसके चलते करीब 1 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इससे पूर्व गली मीना बाजार में भी विद्युत केबल में और जामा मस्जिद के ट्रांसफार्मर में आग लगी थी। लगातार गर्मी के कारण फाल्ट बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें