सोरोंजी। तीर्थनगरी के मोहल्ला टेढ़ानीम में बृहस्पतिवार सुबह स्पार्किंग के बाद विद्युत केबल टूटकर गिर गई। इससे मोहल्ले में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भाई दूज के अवसर पर बिजली आपूर्ति ठप होने से विद्युत उपभोक्ता परेशान हो गए।विद्युत आपूर्ति ठप होने से मोहल्ला टेढ़ा नीम के साथ अंदर दहलान, आंशिक बाहरदहलान भी प्रभावित हुए। केबल टूटने के कारण गली में आवागमन भी प्रभावित हुआ। विद्युत उपभोक्ता भूपेश शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, विकास तिवारी, गंगा विष्णु का कहना है कि सुबह केबल टूटने के बाद विद्युत उपकेंद्र में शिकायत दर्ज करा दी गई। आरोप है कि शिकायत करने के 6 घंटे बाद लाइनमैन विद्युत केबल ठीक करने पहुंचे। देर शाम तक विद्युत केबल सही करने का कार्य चलता रहा।