आगरा के थाना बमरौली कटारा के पवावली गांव में बिजली के तार को लेकर रिश्तेदारों ने व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्यारोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
थाना बमरौली कटारा के पवावली गांव में गुरुवार सुबह 9 बजे बिजली के तार डालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान 50 वर्षीय भूरा के सिर में डंडा मारा गया, इसके बाद गुप्तांग पर भी प्रहार किया गया। अस्पताल ले जाते समय भूरा की मौत हो गई। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि गांव में बिजली का तार लगा हुआ है। इसे ऊपर नीचे करने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी दौरान भूरा की पिटाई से जान चली गई।