किशनी। गांव कत्तरा में बृहस्पतिवार को राजस्व वसूली के लिए पहुंचे विद्युत उपकेंद्र पर तैनात टीजी2 व अन्य कर्मियों के साथ उपभोक्ता ने मारपीट की, दस्तावेज आदि भी फाड़ दिए, पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विद्युत उपकेंद्र अरसारा पर टीजी2 के पद पर तैनात राजवीर सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह राजस्व वसूली अभियान के तहत गांव कत्तरा गए थे। गांव निवासी दुर्गपाल से नलकूप की बकाया धनराशि जमा करने की बात कही, ऐसा न करने पर कनेक्शन काटने की बात कही, इसी बात को लेकर आरोपी ने उसे व टीम के अवधेश कुमार, संतोष को पीटना शुरू कर दिया। आरोपी ने सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी दुर्गपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।