फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बैंडबाजे की ट्रॉली में उतरा करंट, बराती-घराती समेत 12 झुलसे

Tue, 23 Jun 2026 01:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
करंट लगने से झुलसे लोग अस्पताल भर्ती
विज्ञापन
फतेहाबाद(आगरा)। डौकी थाना क्षेत्र के गांव बगदा बरौली में सोमवार रात बरात चढ़ने के दौरान बैंड-बाजा की ट्रॉली बिजली के तार से छू गई। इससे करंट फैला और बराती, घराती, बैंडबाजे वालों सहित 12 लोग झुलस गए। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। विभाग को सूचना देकर बिजली बंद कराई गई। झुलसे लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बगदा बरौली में रहने वाले कप्तान सिंह की नातिन की बरात थाना फतेहाबाद के गांव बमरौली से आई थी। सोमवार रात लगभग नौ बजे बरात की चढ़ाई हो रही थी। कप्तान सिंह के घर से पहले बिजली के तार काफी नीचे थे जो बैंड वालों की ट्रॉली निकलते समय छू गई। ट्रॉली में करंट फैल गया। आसपास खड़े बैंड बाजे वाले सहित बराती-घराती भी चपेट में आ गए।
लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग को आपूर्ति बंद करने के लिए कहा गया लेकिन काफी देर तक बिजली बंद नहीं हुई। करंट से तरुण पुत्र नंदलाल, इलियास पुत्र अमीन, मदन शेखर पुत्र आमिर, राजकुमार निवासी फतेहाबाद व कन्हैया पुत्र थान सिंह ठार बरौली सहित 12 लोग झुलस गए, जिन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कप्तान सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को बताया गया था कि तार काफी नीचे हैं। उन्हें ऊंचा करवाने या विद्युत आपूर्ति बंद करवाने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद ऐसा नहीं किया गया और घटना हो गई।
विज्ञापन

करंट लगने से झुलसे लोग अस्पताल भर्ती

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें