मैनपुरी। सिविल जज जूनियर डिवीजन योगेश शिवा ने जमीन के एक विवाद में नौ लोगों को नोटिस जारी किए हैं। मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी है। दूसरे पक्ष को अपना जवाब देने को कहा गया है।
तहसील सदर के गांव गड़ेरी में एक जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। दोनों ही पक्ष जमीन को अपना बताते हैं। शिवदयाल ने सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट में की गई शिकायत में कहा है कि गांव की एक जमीन पर शिवदयाल, प्रकाश, सुभाष, मोहन कुमार, अवनीश का कब्जा है। इस जमीन का वह लंबे समय से उपयोग कर रहे हैं।
जबकि गांव के ही सर्वेश कुमारी, अजीत, नीलू, देवदत्त, ग्रीशचंद्र, राहुल, मोहरपाल, रमा, अनिल कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर रसूखदार लोग झगड़ा करने पर अमादा हो जाते हैं। पुलिस से शिकायत करने पर कार्रवाई करना तो दूर सुनवाई तक नहीं की गई है।
सिविल जज जूनियर डिवीजन योगेश शिवा ने शिकायत के साथ जमा किए गए अभिलेखों का निरीक्षण किया। मामले का संज्ञान लेने के बाद सिविल जज ने शिवदयाल की शिकायत पर दूसरे पक्ष के नौ लोगों को नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी है। दूसरे पक्ष को मामले के संबंध में अपना पक्ष न्यायालय में अभिलेखों सहित रखने को कहा गया है।