फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः 25 अक्टूबर को निकाय चुनाव का ऐलान, नवंबर के अंत में चुनाव

Tue, 10 Oct 2017 07:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
राज्यनिर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बहुप्रतीक्षित निकाय चुनाव का ऐलान 25 अक्टूबर को होगा। इसी के साथ राज्य में चुनाव की अधिसूचना लागू हो जाएगी। यह जानकारी सोमवार को आगरा में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दी। इसके साथ ही उन्होंने यहां कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की। 
विज्ञापन


बता दें कि यूपी में नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसके लिए चुनाव प्रस्तावित हैं। विधानसभा चुनाव के बाद सरकार एक बार निकायों का कार्यकाल बढ़ा भी चुकी है। 

चुनाव में लगातार हो रही देरी पर हाईकोर्ट ने सरकार को नवंबर-दिसंबर तक चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। सोमवार को आगरा पहुंचे यूपी के राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि 25 अक्टूबर को निकाय चुनाव के एलान के साथ ही राज्य में अधिसूचना लागू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने चरणों में होंगे चुनाव

नवंबर के आखिरी दस दिनों में होंगे चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि यूपी में 3 या 4 चरणों में चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि आगरा  जोन में अलीगढ़ और आगरा में चुनाव कराना होगा ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। इसे लेकर उन्होंने जोन के 8 जिलों की कानून और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें