फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाइयों का चुनाव घोषित

Sat, 03 Feb 2024 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाइयों का चुनाव घोषित
विज्ञापन

- नौ फरवरी से 28 फरवरी तक नई इकाइयों का होगा गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी ब्लॉक इकाइयों के गठन के लिए तिथि घोषित कर दी है। जिला संयोजक अरुण कुमार ने बताया कि 9 फरवरी से 28 फरवरी तक ब्लाक इकाइयों का गठन किया जाएगा। उन्होंने सभी ब्लाॅक प्रतिनिधियों और शिक्षकों से चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिला संयोजक के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में ब्लॉक इकाइयों के निर्वाचन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जिला संयोजक अरुण यादव ने बैठक में कहा कि 9 फरवरी को बेवर ,12 फरवरी को किशनी, 13 फरवरी को सुल्तानगंज ,16 फरवरी को बरनाहल ब्लॉक इकाई का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को मैनपुरी , 21 फरवरी को नगर क्षेत्र, 23 फरवरी को जागीर, 26 फरवरी को कुरावली और 28 फरवरी को घिरोर ब्लाकों का निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा। बैठक के दौरान सभी जनपदीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें