फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चुनाव संबंधी तैयारियां समय से पूरी की जाएं

Fri, 29 Dec 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधा वर्मा ने शुक्रवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के संबंध में जिले के समस्त प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए किए कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से कराया जाए। साथ ही इसके लिए की जा रही तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्यों को समयबद्धता के साथ व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें तथा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी दशा में कोई शिथिलता न बरती जाए। कार्यों को समय से पूर्ण करने के लिए सभी अधिकारी अपने स्तर से आवश्यक व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें। कोई समस्या हो तो अपर जिलाधिकारी से तत्काल संपर्क कर निराकरण करा लें। उन्होंने कहा कि चुनावी व्यवस्थाओं के लिए अलग अलग अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें