फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फुटपाथ पर सज रहे फड़ और दुकान, सड़क पर लग रहा जाम

Fri, 29 Dec 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के आगरा रोड पर आए दिन जाम लग रहा है। स्कूली बच्चे और शहर आने वाले लोग घंटों यहां जाम में फंसे रहते हैं। जाम का कारण यहां फुटपाथ पर लगने वाले फड़ और दुकानें हैं। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन से जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के आगरा रोड पर आगरा गेट पुलिस चौकी से लेकर राजकीय इंटर कॉलेज तक फुटपाथ पर प्रतिदिन सब्जी, फल और अन्य सामान बेचने वाले लोगों द्वारा फड़ लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों ने फुटपाथ की जगह में ही खोखा रखकर दुकानों का संचालन शुरू कर दिया है। इसके चलते यहां पूरे दिन जाम के हालात रहते हैं। विद्यालयों की छुट्टी के समय यहां प्रतिदिन एक से दो घंटे तक निकलना मुश्किल होता है। स्कूली बच्चे और अभिभावक यहां जाम में फंसते हैं। फुटपाथ पर दुकान और फड़ होने के कारण बच्चों को सड़क पर ही चलना पड़ता है। इससे जाम के साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसी भी समय यहां बड़ा हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें