फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज पांच बजे थम जाएगा चुनावी शोर

Sat, 04 May 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। चुनावी रण का शोर रविवार शाम 5 बजे थम जाएगा। 7 मई यानि मंगलवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जिले के 795 मतदान केंद्रों के 1149 बूथों पर मतदान होगा। शासन ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए कासगंज में करीब 5 हजार सुरक्षा कर्मियों को भेजा है।
विज्ञापन

जिले में कुल 1049942 मतदाता हैं। इनमें 491787 महिला, 558117 पुरूष एवं 38 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। जोकि 7 मई को मतदान करने के लिए एकदम तैयार हैं। प्रशासन ने सभी शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। इनमें से सबसे अधिक मतदाता कासगंज और सबसे कम मतदाता अमांपुर विधानसभा में हैं। लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा से राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, कांग्रेस-सपा गठबंधन से देवेश सिंह शाक्य, बसपा से इरफान सहित अन्य 10 प्रत्याशी निर्दल चुनाव लड़ रहे हैं। जिलाधिकारी सुधा वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा के कौशिक द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रैली, संकल्प पत्र, शपथ पत्र के माध्यम से मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें