फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला में स्नातक 48.2 एवं शिक्षक स्नातक में 84 प्रतिशत हुआ मतदान

विज्ञापन
टूंडला के नारखी मतदान केन्द्र पर हल्दी लगे हाथ लेकर वोट डालने पहुंची युवती हेमलता नागर - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। थाना क्षेत्र में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए ठाकुर बीरी सिंह डिग्री कॉलेज मतदान केंद्र पर सुबह आठ बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। स्नातक के लिए कुल 48.2 व शिक्षक स्नातक के लिए 84 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

ठाकुर बीरी सिंह डिग्री कॉलेज में सुबह मतदान प्रारंभ होते ही मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। इस दौरान शिक्षक मतदाताओं की अपेक्षा स्नातक मतदाताओं के मतदान करने की संख्या काफी कम रही। मतदाताओं के लिए पर्ची बनाने के लिए भाजपा और समाजवादी पार्टी ने मतदान केंद्र के बाहर अपने-अपने बूथ बना रखे थे।
उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि टूंडला में स्नातक के लिए कुल 48.2 तथा शिक्षक स्नातक के लिए कुल 84 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतपेटिकाओं को फिरोजाबाद भेजा गया है। वहां से आगरा भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें