फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते पांच चुनावों का आरक्षण ऑनलाइन हो रहा फीड

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पंचायत चुनाव के लिए आंशिक परिसीमन का कार्य पूर्ण होने के बाद अब आरक्षण निर्धारण को लेकर काम तेज हो गया है। शासन ने बीते पांच चुनावों के आरक्षण का डाटा ऑनलाइन फीड करने के आदेश दिए हैं। आदेश के बाद पंचायत राज विभाग फीडिंग में जुट गया है।
विज्ञापन

आगामी महीनों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए आंशिक परिसीमन के साथ शुरुआत हो चुकी है। आंशिक परिसीमन का कार्य पूर्ण होने के बाद जिला प्रशासन अंतिम सूची भी जारी कर चुका है। अब हर किसी की नजर पंचायत चुनाव के लिए होने वाले आरक्षण पर टिकी हुई है।
इसी बीच शासन ने बीते पांच चुनावों में हुए आरक्षण का डाटा ऑनलाइन फीड किए जाने के आदेश जिला प्रशासन को दिए हैं। इसके तहत वर्ष 1995, 2000, 2005, 2010 और 2015 के चुनावो में हुए आरक्षण निर्धारण को ऑनलाइन फीड किया जाना है। आदेश आने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में फीडिंग का काम शुरू हो गया है। इसमें ग्राम पंचायतवार किस वर्ग के लिए किस चुनाव में सीट आरक्षित रही। इसकी जानकारी फीड की जा रही है। अब तक आरक्षण का निर्धारण किस आधार पर होगा इस बारे में कोई आदेश नहीं मिला है। विभाग आरक्षण संबंधी आदेश आने के इंतजार में है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आरक्षण निर्धारण की भी हैं चर्चाएं
अब तक शासन ने आरक्षण निर्धारण को लेकर कुछ भी साफ नहीं किया है। लेकिन ऑनलाइन आरक्षण का डाटा फीड होने से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों का कहना है कि शासन से सीधे ही चक्रानुक्रम के आधार पर आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। इस बार जिला प्रशासन का इसमें हस्तक्षेप नहीं रखा जाएगा। अधिकारी ऐसी किसी बात से इनकार कर रहे हैं।
हाईलाइटर्स
-09 हैं जिले में ब्लॉक
-549 हैं कुल ग्राम पंचायतें
-761 हैं कुल क्षेत्र पंचायत वार्ड
-30 हैं जिला पंचायत वार्ड
शासन के आदेश पर बीते पांच चुनावों का आरक्षण डाटा ऑनलाइन फीड कराया जा रहा है। ये क्यों कराया जा रहा है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। - स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें