कासगंज। वर्ष 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव की तैयारियां निर्वाचन विभाग ने शुरू कर दी हैं। विभाग के स्टॉक में मौजूद ईवीएम व वीवीपेट मशीनों की चुनाव से पहले जांच कराने का निर्णय लिया गया है, जिससे मतदान के समय दिक्कत न हो। एक दिसंबर से फर्स्ट लेवल जांच शुरू होगी। जिले में ईसीआईएल मेक एम-3 मॉडल की ईवीएम व वीवीपैट मशीनें स्टॉक में हैं। लोकसभा चुनाव ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों से होगा। विधानसभा चुनाव 2022 में मशीनों से चुनाव कराने के बाद मशीनों को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वेयर हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया। अब जबकि 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। चुनाव में मशीनों का प्रयोग किया जाना है। चुनाव के समय मशीनों में कोई तकनीकि कमी न आए इसके लिए मशीनों की जांच के लिए ईसीआईएल हैदराबाद के इंजीनियरों की टीम 1 दिसंबर को जनपद आएगी। टीम मशीनों की जांच करेगी। ताकि मशीनों में कोई कमी हो तो दूर किया जा सके। या फिर जो मशीनें खराब हो गई हों उनको हटाया जा सके।।