फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में बना चुनाव कंट्रोल रूम, 24 घंटे रहेगा क्रियाशील

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पंचायत चुनाव से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। मतदान तक ये 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। इसके लिए तीन पालियों में कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। यहां आने वाली शिकायतों का संबंधित अधिकारियों के माध्यम से जल्द निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में नामांकन पत्र विक्रय के साथ ही चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में शिकायतें भी शुरू हो गई हैं। सभी शिकायतों और समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ईशा प्रिया के आदेश पर विकास भवन में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। ये कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहकर लोगों की शिकायतों और समस्याओं का समाधान कराएगा। यहां चुनाव संबंधी शिकायतें लोग कर सकेंगे।
कंट्रोल रूम के तीन नंबर प्रशासन की ओर से जारी किए गए हैं। इसमें 05672-234308, 05672-234681 और 05672-231045 फोन नंबर शामिल हैं। कंट्रोल रूम का निरंतर संचालन करने के लिए तीन पालियों में दो-दो कर्मचारी तैनाती रहेंगे। प्रथम पाली सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक और तृतीय पाली का समय रात दस बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम की निगरानी के लिए परियोजना निदेशक केके सिंह को प्रभारी और कमल कुमार सहायक अभियंता डीआरडीए को सह प्रभारी बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी की ओर से खुद भी समय-समय पर शिकायतें और उनके निस्तारण की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
फर्जी सूचना पड़ सकती है महंगी
कंट्रोल रूम के नंबर पर हर बार फर्जी सूचनाएं भी आती हैं। इन सूचनाओं के कारण प्रशासन को परेशान होना पड़ता है। लेकिन इस बार फर्जी सूचनाएं देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद अगर कोई सूचना फर्जी पाई जाती है तो फोन नंबर से शिकायतकर्ता को ट्रेस कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
चुनाव संबंधी शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का त्वरित गति से समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें