फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का किया गया सम्मान

Wed, 02 Oct 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर हावर गेट नई हवेली स्थित वृद्धाश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने किया। इस अवसर पर आश्रम में रहने वाले सभी 80 बुजुर्गों को वस्त्र व अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार की ओर से बुजर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आश्रम में रहने वाले बेसहारा बजुर्गों के लिए जरूर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इस दौरान बुजर्गों का हालचाल जाना गया और माल्यार्पण कर वस्त्र व अन्य सामान देकर उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें