फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रैली के साथ संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू

Tue, 01 Oct 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए मंगलवार से अभियान शुरू हो गया। 31 अक्तूबर तक अभियान चलेगा। अभियान में ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में सफाई के साथ ही लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही घर-घर दस्तक देकर संक्रामक रोगों की चपेट में आए मरीजों को चिह्नित किया जाएगा।पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी ने पालिका परिसर से हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए पालिका पूरी तरह से गंभीर है। समय समय पर नालों की सफाई कराने के साथ ही दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी श्रीकांत ने कहा कि अभियान के तहत 11 अक्तूबर से दस्तक अभियान चलेगा। इसमें टीमें घर-घर जाकर बुखार, मलेरिया, डेंगू, कालाजार, फाइलेरिया,टीबी, कुष्ठ रोगियों, कुपोषित बच्चों को चिह्नित करेंगी।रैली में शामिल आशा व आंंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शहर के मार्गों का भ्रमण कर संक्रामक रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें