फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: 'बेटियों को छोड़ दो, चाहे मुझे मार डालो...' चीखती रही मां, हमलावरों को नहीं आया रहम; फोड़ दिए सिर

Tue, 24 Nov 2026 01:13 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बाह में प्लॉट की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला करने का आरोप है। वृद्धा और उसकी दो बेटियों को घर से घसीटकर पीटा गया और झाड़ियों में फेंक दिया गया, जबकि बेटे को रास्ते में घेरकर पीटा गया।

 
विज्ञापन
घायल महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाह के डिफेंस कॉलोनी में सोमवार दोपहर प्लॉट पर कब्जे के विरोध के बाद हुई हिंसक झड़प में एक वृद्धा और उसकी दो बेटियों को घर से घसीटकर पीटा गया और झाड़ियों में फेंक दिया गया। वृद्धा के बेटे को भी रास्ते में घेरकर मारपीट की गई। इस घटना के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन





जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे डिफेंस कॉलोनी बाह में प्लॉट की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर सेवा निवृत्त शिक्षक सुखपाल सिंह चौहान और ब्रजराज सिंह के बीच झगड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस दोनों को थाने ले आई। इसी बीच, ब्रजराज सिंह के परिवार ने घर में घुसकर सुखपाल सिंह की पत्नी शांती देवी और उनकी बेटियों अल्पना चौहान व माला चौहान को पीटा और घसीटते हुए बाहर ले आए। हमलावरों ने लाठी, डंडे, लोहे की सरिया और फरसे से उनके सिर फोड़ दिए। हमलावरों ने शांती देवी और अल्पना चौहान को झाड़ियों में फेंक दिया, जबकि माला चौहान को सड़क पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


सेवा निवृत्त शिक्षक के पुत्र अखिलेश चौहान ने पुलिस को बताया कि जब उन्हें अपनी मां और बहनों के साथ मारपीट की सूचना मिली तो वह घर की ओर दौड़े। रास्ते में हमलावरों ने उन्हें भी घेर लिया और मारपीट की। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।


बाह पुलिस ने चारों घायलों का मेडिकल कराया है और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। अखिलेश चौहान ने बाह पुलिस से जान-माल की रक्षा की गुहार लगाई है। एसीपी बाह, जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा लिया है और तहरीर व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन



वृद्धा शांती देवी ने बताया कि हमलावर उन्हें और उनकी बेटियों को लाठी, डंडे और सरिया से पीट रहे थे। वह बार-बार चीख रही थीं कि उन्हें मार डालें लेकिन बेटियों को छोड़ दें। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी माला की चार महीने बाद शादी होनी है, लेकिन हमलावरों ने उसका भी सिर फोड़ दिया। दोनों बेटियों के सिर में 9 और 13 टांके लगे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें