फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में हादसा: जनरेटर के पंखे में उलझी बुजुर्ग शाल, कट गया हाथ, इलाज के दौरान मौत

Fri, 27 Jan 2023 12:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के मंसुखपुरा थाना इलाके पलोखरा गांव में शादी समारोह की खुशियां गम में बदल गईं। दरअसल, जनरेटर के पंखे में बुजुर्ग व्यक्ति की शाल उलझ गई। जिससे उसका हाथ कट गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। शादी समारोह में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पिनाहट इलाके के अंतर्गत गांव छदामीपुरा के रहने वाले रुस्तम सविता (75) गुरुवार शाम को अपने ही गांव के सुरेंद्र परिहार के पुत्र आशीष की बरात में लड़का पक्ष की तरफ से नाई का काम के लिए गांव पलोखरा थाना मंसुखपुरा गए थे। परिजनों के मुताबिक रात को बरात की गाड़ी को शुरू करने के लिए धक्का लगाया जा रहा था। 

पीछे खड़े बुजुर्ग को धक्का लगा और कंधे पर पड़ी शाल पास में चल रहे जनरेटर में उलझ गई। जनरेटर के पंखे से बुजुर्ग का हाथ फंसकर कट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए सीएचसी केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


यहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया। परिजन घायल बुजुर्ग को एसएन अस्पताल आगरा लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने बुजुर्ग रुस्तम को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। 

परिजन बुजुर्ग के शव को घर लेकर पहुंचे। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बुजुर्ग व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें