फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रास्ता रोककर बुजुर्ग से मारपीट,प्राथमिकी दर्ज

Mon, 30 Mar 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना एकता क्षेत्र में युवक ने बुजुर्ग से मारपीट कर दी। बगीची देवरी रोड निवासी दिनेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि 28 मार्च की शाम करीब छह बजे उनके पिता शिवराम घर लौट रहे थे। बगीची चौराहे पर जस्से का नगला निवासी आरोपी शिवम ने उनका रास्ता रोक लिया और बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने ईंट-पत्थरों से सिर और चेहरे पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। थाना अध्यक्ष एकता ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें