फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एत्मादपुर में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से वृद्ध घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर। कस्बे में लग्न सगाई के कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में कन्या पक्ष के वृद्ध सुघड़ सिंह (65) के पैर में गोली गई। जिससे वह घायल हो गए। फायरिंग के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें वर पक्ष के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार आगरा भेजा है।
विज्ञापन

गोली लगने से घायल सुघड़ सिंह निवासी गांव उमरी थाना सिरसागंज ने बताया कि वे अपने साढ़ूू के बेटे जनमेद निवासी रूपनगर, शिकोहाबाद की बेटी की सगाई के लिए बृहस्पतिवार की शाम कस्बे के मोहल्ला सतोली निवासी पोप सिंह के यहां आए थे। सगाई के दौरान रात रात 8 बजे एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली उनके पैर में आकर लगी। गोली लगने की घटना से अफरातफरी मच गई। इसे लेकर कन्या व वर पक्ष के लोग भिड़ गए। इनके बीच मारपीट हो गई। जिसमें वर पक्ष के नाथूराम व मनोज घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
गोली लगने से घायल वृद्ध को उपचार के लिए आगरा भेजा गया। थाना प्रभारी एत्मादपुर अरुण कुमार बालियान ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। घायल को उपचार के लिए भेज दिया। जांच की जा रही है तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें