फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: स्टेशन के टाॅयलेट में मृत मिले बुजुर्ग..पत्नी प्लेटफाॅर्म पर करती रही इंतजार; मथुरा से दर्शन कर लाैटे थे

Mon, 09 Jun 2025 09:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर-5 पर अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। बुजुर्ग टाॅयलेट गए, लेकिन वापस नहीं लाैटे। काफी देर बाद पत्नी पहुंची तो वह जमीन पर पड़े थे।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार रात को पत्नी संग मथुरा से लौट रहे अहमदाबाद के एक बुजुर्ग की टॉयलेट में मौत हो गई। वह धार्मिक यात्रा कर आए थे। टाॅयलेट में पड़े मिलने पर पत्नी ने जीआरपी को सूचना दी। अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जीआरपी का कहना है कि हृदयाघात से मौत की आशंका है।
विज्ञापन


मणिनगर, अहमदाबाद निवासी शुक्ला नरेंद्र अंबालाल (70) पत्नी स्मिता नरेंद्र शुक्ल के साथ एक सप्ताह पहले मथुरा और वृंदावन में मंदिरों के दर्शन के लिए आए थे। पत्नी स्मिता ने बताया कि रविवार को मथुरा से अहमदाबाद लाैट रहे थे। रात तकरीबन 8 बजे आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर-5 पर अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

पति टॉयलेट में गए, लेकिन 15 मिनट बाद भी नहीं लौटे। इस पर उन्होंने टाॅयलेट में जाकर देखा तो पति फर्श पर पड़े हुए थे। उन्होंने जीआरपी से मदद मांगी। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना जीआरपी के इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें