उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में विद्युत विभाग की कारस्तानी से परेशान बुजुर्ग दंपती ने जिलाधिकारी से इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की मांग की है। बुजुर्ग दंपती ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित दंपती का कहना है कि 22 साल पहले जिस नलकूप का कनेक्शन काट दिया गया था, अब उसी कनेक्शन पर विद्युत विभाग ने पांच लाख की आरसी जारी कर दी है। कलक्ट्रेट परिसर में रोते हुए पहुंचे दंपती ने कहा कि विभागीय अधिकारियों ने उनकी सुनवाई नहीं की।
थाना किशनी क्षेत्र के गांव अभयपुर निवासी वृद्ध दयाराम के पिता मेवाराम की कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। मृत्यु से पूर्व एक दिसंबर 1988 में निजी नलकूप का कनेक्शन कराया था। करीब 22 वर्ष पूर्व पूरा बिल जमा करने के बाद उनके द्वारा कनेक्शन कटवा दिया था।