विदेशी महिला पर्यटक का उपचार करते चिकित्सक फोटो स्वयं
फतेहपुर सीकरी। इंग्लैंड के पर्यटक दल के साथ मंगलवार को सीकरी स्मारक निहारने आयीं एक बुजुर्ग महिला पर्यटक बीरबल पैलेस के पास पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गईं। मौके पर मौजूद एसआईएस कमांडर मुकेश यादव ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बताया गया है कि घायल महिला पर्यटक शेली लुईस (65 वर्ष) पत्नी मार्क क्रिस्टोफर रॉबिन निवासी मैनचेस्टर इंग्लैंड का डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद महिला पर्यटक अपने दल के साथ गंतव्य के लिए रवाना हो गईं।