फतेहाबाद। आगरा फतेहाबाद मार्ग पर सोमवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक सोमवार रात 8 बजे करीब आगरा फतेहाबाद मार्ग पर पलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अतुल पुत्र देवेंद्र सिंह तोमर निवासी परीक्षतकापुरा थाना अंबाह मुरैना मध्य प्रदेश घायल हो गया। वही चालक टक्कर मार कर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।