फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलाऊ पुलिस ने 10 हजार का इनामी अपराधी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहबांस। थाना एलाऊ पुलिस ने शनिवार को कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे एक10 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस मिले। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी उमेश कुमार एक शातिर अपराधी है। थाना एलाऊ सहित अन्य थानों में उसके खिलाफ करीब पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। एलाऊ थाना में दर्ज कई मामले में उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
शुक्रवार की रात थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान कुर्रा चौराहा के पास उमेश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और कारतूस मिले। शनिवार को पुलिस ने इनामी अपराधी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें