इनमें आठ लैब डॉ. मनीष कुमार वार्ष्णेय और डॉ. शबीना अशरफ के नाम से पंजीकृत थी। विभाग की शुरुआती जांच में ये दोनों चिकित्सक अलीगढ़ के रहने वाले बताए गए हैं। इन्होंने अपनी डिग्री लगाकर लैब खुलवा दीं। ऑनलाइन डेटा के सत्यापन में इसका खुलासा हुआ। अब कई पैथोलॉजी संचालक सील होने के डर से शपथपत्र दे गए हैं, जिसमें उन्होंने पर्सन डॉक्टर के बदल दिए जाने का हवाला दिया है।
इनके रिकॉर्ड की जांच में ये मिला है कि इनमें अधिकांश के पर्सन इंचार्ज दूसरे जिलों के रहने वाले या फिर एक से अधिक लैब में सेवाएं देने वाले हैं। इन सभी से शपथपत्र में संबंधित डॉक्टर की लैब में सेवाएं देने का समय भी लिखित में मांगा जा रहा है। इससे छापे के वक्त इनके पास बचाव के लिए विकल्प नहीं रहेगा। इनका भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें-- UP News: आधी रात को पत्नी के कमरे में था अंजान शख्स, शोर सुनकर पहुंचा पति, नजारा देख छूट गए पसीना
सील लैब खुलवाने के लिए माननीयों की सिफारिश
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद संचालक सक्रिय हो गए हैं, इसके लिए राजनैतिक और प्रभावी लोगों से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर सील खोलने के लिए दबाव बनवा रहे हैं। सोमवार को भी दो लैब के संचालक सिफारिश लेकर आए। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सील खोलने के लिए डीएम की अनुमति लेकर आने को कहा है।
ये पैथोलॉजी लैब कीं सील
ओम शांति पैथोलॉजी लैब, समय पैथोलॉजी लैब, सना पैथोलॉजी लैब, आगरा केयर पैथोलॉजी लैब, फर्स्ट च्वाइस पैथोलॉजी लैब, न्यू एक्सीलेंट पैथोलॉजी लैब, आरएस पैथोलॉजी लैब, हेल्थ केयर पैथोलॉजी लैब, डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी लैब, जीएल पैथोलॉजी लैब, एमपैथ पैथोलॉजी लैब।
यह भी पढ़ें-- Agra Accident News: कार की टक्कर से ऑटो सवार पिता-पुत्र समेत छह की मौत, चार लोग घायल; मची चीख-पुकार
इनके बोर्ड हटवाए
यमुनापार सूर्यांश पैथोलॉजी लैब, दिव्या पैथोलॉजी लैब। ये दोनों ही यमुनापार में थीं। इनके यहां मशीन-उपकरण नहीं थे, खाली कमरे मिले। बोर्ड हटवाते हुए दोबरा न लगाने की हिदायत भी दी।
इन अस्पताल की ओटी सील
यमुनापार के न्यू लाइफ हॉस्पिटल और प्रतिष्ठा हॉस्पिटल की ऑपरेशन थिएटर सील किया। इनमें मौके पर डॉक्टर नहीं थे। टेढ़ी बगिया स्थित रामा देवी हॉस्पिटल का वार्ड बेसमेंट में चलते मिलने पर मरीज शिफ्ट कराते हुए वार्ड सील किया।
यह भी पढ़ें- भीषण हादसे में छह की मौत: हाथों में बेटे ने तोड़ा दम..फिर टूट गई पिता की सांस, अपनो के शव देख बिलख पड़े परिवार