फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: घर के बाहर खेलते समय लापता हुई आठ साल की बालिका, पुलिस की चार टीमें तलाश में जुटीं

Mon, 10 Oct 2022 12:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं। उनका कहना है कि बेटी अचानक कहां चली गई। शाम तक उसका पता नहीं चलने से परिवार के लोग चितिंत हैं। 
विज्ञापन
लापता बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के बजरंग नगर से रविवार दोपहर को आठ साल की बालिका घर के बाहर से लापता हो गई। परिजन ने ढाई घंटे बाद पुलिस को जानकारी दी। इस पर सीसीटीवी फुटेज देखे। मगर, वह जाती हुई नजर नहीं आई। इस पर चार टीमों को लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि अलग-अलग इलाकों में बालिका की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


थाना एत्माददौला के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बजरंग नगर निवासी सूरज मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को दोपहर 2:45 बजे सूचना दी थी। बताया कि उनकी आठ साल की बेटी काजल नहीं मिल रही है। वह घर के बाहर खेल रही थी। इस पर पुलिस पहुंची। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। 

बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस 

फुटेज में 10:54 पर वो एक फुटेज में नजर आई। तब बाजार से सामान लेकर घर आई थी। इसके बाद कहां गई? पता नहीं चल सका। पुलिस की चार टीम बनाई गई हैं। इनमें एक दरोगा के साथ दो सिपाही हैं। टीम अलग-अलग इलाकों में जाकर फुटेज चेक कर रही है। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है।

बेटी के लापता होने से परिजन चिंतित

सूरज शटरिंग का काम करता है। बेटी के नहीं मिलने से परिजन चिंतित हैं। वह यही कह रहे थे कि बेटी कभी अकेली नहीं गई। अचानक वह कहां चली गई? 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें