कासगंज। बीमारी के सीजन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मनमानी कर रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने पटियाली स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में चिकित्सालय में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। आठ कर्मचरी अनुपस्थित मिले। इनके वेतन मानदेय काटनेे की कार्रवाई की गई।
सीएमओ अचानक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे गए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर जगह- जगह गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर की। अस्पताल का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। निरीक्षण में एलटी राहुल स्टाफ नर्स शीनू, ऊषा अनुपस्थित मिले। इसके अलाव एलटी संदीप कुमार व डीईओ अश्वनी कुमार एक जुलाई से, स्टाफ नर्स मधु दो जुलाई से, रिचा चार जुलाई से अंजू पांच जुलाई से लगातार अनुपस्थित मिले। लापरवाही को गंभीरता से लिया गया। कर्मचारियों के अनुपस्थित दिनों के वेतन मानदेय कटौती करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्पष्टीकरण भी मांग गया है। दवा घर, स्टॉक रजिस्टर, वार्ड आदि का भी निरीक्षण किया।