फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले के सभी 2445 आंगनबाड़ी केंद्र पोषण ट्रेक से जुड़े

Sat, 06 Jul 2024 10:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के सभी 2445 आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण ट्रेक एप से जोड़ने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को एप से जोड़ने के काम में लगी हुई है, जिससे सभी को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

शासन ने पोषाहार योजना के तहत गर्भवती महिलाओं एवं शून्य से छह साल तक के बच्चों को योजना का लाभ देने के लिए पोषण ट्रेक एप विकसित किया गया। जिले में 2445 आंगनबाड़ी केंद्र निर्धारित हैं, लेकिन इनमें से 2267 आंगनबाडिय़ों केंद्रों का ही संचालन हो पा रहा था, लेकिन बाल विकास परियोजना विभाग ने अब सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन शुरू कर दिया है। केंद्रों के संचालन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कमी को देखते हुए समीपवर्ती केंद्रों की आंगनबाड़ी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
उनके माध्यम से ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को जोड़ने का कार्य चलाया जा रहा है। डीपीओ सुशीला ने बताया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को एप से जोड़ कर संचालन कराया जा रहा है। बच्चों एवं महिलाओं को पोषण ट्रेक एप से जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें