फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा न्यूज: पर्यटन थाने के पास काट दिए आठ पेड़, वन विभाग की टीम ने की जांच; एफआईआर दर्ज

Sat, 28 Nov 2026 11:26 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पर्यटन थाने के पास काटे पेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
आगरा के पर्यटन थाना के पास आठ पेड़ काटने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी वायरल है। वन विभाग की टीम ने जांच की तो मामला सही निकला। इस पर थाना ताजगंज में एफआईआर करा दी गई। जिला वन अधिकारी (डीएफओ) राजेश कुमार ने बताया कि पर्यटन थाना के सब्जी मंडी के पीछे हरे पेड़ काटने की जानकारी मिली। टीम को वहां पर कटे हुए ठूंठ मिले। इसमें अरु, पापड़ी, बबूल के पेड़ थे। पता चला कि ये पेड़ ग्वालियर रोड निवासी भूदेव के प्लॉट में थे। बिना अनुमति के ही पेड़ काट दिए हैं। टीटीजेड क्षेत्र में पेड़ काटना अपराध है। ऐसे में इसके खिलाफ एफआईआर करा दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें