फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मानक पूरे नहीं करने वाले आठ विद्यालय बनाए परीक्षा केंद्र

Wed, 29 Nov 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए जारी की गई परीक्षा केंद्र की सूची में लापरवाही सामने आई है। मानक पूरे नहीं होने के बावजूद आठ विद्यालय परीक्षा केंद्र बना दिए गए हैं। वहीं कई पात्र विद्यालयों को परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल नहीं किया गया है। केंद्रों की प्रस्तावित सूची पर 72 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाने से पहले परिषद ने सभी स्कूलों का पूरा डाटा ऑनलाइन मांगा। विद्यालयों ने जो डाटा उपलब्ध कराया उसका सत्यापन कराने के बाद विभाग की ओर से डॉटा लॉक कर दिया गया, इसके बाद भी परिषद की ओर से जो सूची जारी की गई है उसमें अनियमितता सामने आ गई। जिले में 40 हजार बच्चों के लिए 64 विद्यालयों को प्रस्तावित किया गया, लेकिन इससे कहीं अधिक शिकायतें सूची पर आ गई। विद्यालयों के संचालकों, प्रधानाचार्यों ने 72 शिकायतें दर्ज कराई हैं। आठ विद्यालय ऐसे हैं। जिन्होंने अपने विद्यालय को केंद्र की सूची से बाहर करने के लिए आवेदन किया है। 35 विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाने तथा 26 विद्यालयों ने परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र बदलवाने के लिए अपना आवेदन किया है। तीन विद्यालयों ने अपनी अन्य समस्या रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें